डुमरी: आकाशी पंचायत की ग्राम सभा में पेसा कानून और सरकारी योजनाओं पर मंथन, ग्रामीणों ने उठाईं अहम समस्याएं
Dumri, Gumla | Apr 20, 2026 आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत आकाशी पंचायत के शीरशि ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीण विकास, पेसा कानून और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जानकारी देते हुए सोमवार सुबह नौ बजे बताया गया कि मुखिया कोलोस्टिका खलखो की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया।