भादरा: गोगामेडी पुलिस ने अवैध चिट्टा सहित एक युवक को किया गिरफ्तार
भादरा। गोगामेड़ी थाना पुलिस ने गुरुवार सायं एक युवक को 2.41 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी चंद्रकला के नेतृत्व में एएसआई लीलाधर, कांस्टेबल नारायण सिंह व डीआर राजेंद्र की टीम ने कार्रवाई की। आरोपी भीम सिंह (26) निवासी नेठराना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच फेफाना थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।