रामानुजगंज: धान तस्करी के खिलाफ एसडीएम आनंद नेताम की कार्रवाई, तस्कर को पीछा कर पकड़ा गया
रामानुजगंज। गुरुवार को धान तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसडीएम आनंद नेताम ने पीछा कर तस्कर को पकड़ लिया। क्षेत्र में अवैध धान तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम और जिला प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी तस्कर को पकड़ते नजर आ रहे हैं।