किशनगंज: खेत में कृषि कार्य करते समय ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत दबने से हुई
बूढ़ानोनेरा गांव में खेत पर कृषि कार्य करते समय ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थाना अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान रामलाल पुत्र जगनीराम जाटव निवासी बूढ़ानोनेरा के रूप में हुई है।