पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी सीएम नीतीश कुमार करेंगे झंडोत्तोलन: पटना प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि
गांधी मैदान में 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के सारे इंतजाम भी किए गए हैं। अलग-अलग विभाग की 12 झांकियां समारोह में निकाली जाएगी। गांधी मैदान में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने जानकारी दी है।