पटना ग्रामीण: वीरचंद पटेल स्थित BJP दफ्तर से तिरंगा यात्रा को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किया रवाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मंगलवार को वीरचंद पटेल स्थित बिहार बीजेपी कार्यालय से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। वहीं, इस मौके पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहे।