गोरखपुर: हत्या का प्रयास करने के मामले में कैंट पुलिस ने एक आरोपी को अंबेडकर चौक के समीप से किया गिरफ्तार
बुधवार को अंबेडकर चौराहे के पास फल बेचने वाले अमन नाम के युवक को राजन मद्धेशिया नाम के युवक द्वारा चाकू मार कर घायल कर दिया था। इस मामले में कैंट पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आज अंबेडकर चौराहे के पास से राजन मद्धेशिया को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत से जेल भेज दिया।