गोरखपुर: सिविल लाइंस इलाके में स्कूलों के लगने और छूटने के समय यातायात पुलिस द्वारा किया गया रूट डायवर्जन
जिले के बहुत प्रतिष्ठित स्कूल सिविल लाइंस इलाके में है स्कूल के लगने और छूटने के वक्त भीषण जाम लग जाता है। घंटों मासूम बच्चों को जाम में जूझना पड़ता है। एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर अब स्कूल के लगने और छूटने के वक्त ट्रैफिक रूट डायवर्जेंट किया गया है और यातायात पुलिस की चौकसी को बढ़ा दिया गया है। यातायात पुलिस पूरी तरीके से सक्रिय है।