गोरखपुर: अंबेडकर चौराहे के पास फल विक्रेता को एक युवक ने मारा चाकू, गंभीर रूप से हुआ घायल
कैंट थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे के पास फुटपाथ पर फल बेचने वाले संदीप मद्धेशिया नाम के युवक को अमन नाम के एक युवक द्वारा चाकू मार कर घायल कर दिया गया। संदीप के परिवार का आरोप है कि अमन जबरन अवैध वसूली का काम पुलिस के संरक्षण में करता था। जब उन लोगों ने इसका विरोध किया और इसकी शिकायत पुलिस से किया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया।