गोरखपुर: आम बजट को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे की महा प्रबंधक ने अपने कार्यालय पर की प्रेस वार्ता, आम बजट पर जताई संतुष्टि
पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने आज अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट में रेलवे को 262000 करोड़ का बजट दिया गया है जो एक रिकॉर्ड बजट है। पिछले साल यह बजट 250000 करोड़ था। इतने बड़े बजट से रेलवे अपने यात्रियों के लिए और सुविधाओं को बढ़ाने का सफल प्रयास करेगी।