अशोक नगर: पछाड़ी खेड़ा में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ₹108 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जनहित योजनाओं का वितरण
अशोकनगर में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पछाडीखेड़ा पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने 84 लाख रुपये की लागत के चार कार्यों का उद्घाटन तथा 24 लाख रुपये के दो कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी भवन, पुलिया और सीसी रोड शामिल रहे। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया।