दारू: एनएच-522 हुटपा चौक के पास सड़क हादसा, अज्ञात युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
एनएच-522 हुटपा चौक के पास सड़क हादसा, अज्ञात युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एनएच-522 सडक मार्ग पर हुटपा चौक के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।