डोमचांच: नवलशाही थाना पुलिस ने वाहन जांच में अवैध बालू लदे 2 ट्रैक्टर जब्त कर 2 चालकों को किया गिरफ्तार
अवैध बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ कोडरमा पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नवलशाही थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए दो चालकों को शुक्रवार को 9 बजे गिरफ्तार किया।