पीरो: पीरो व चरपोखरी में तेल संकट से हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें, बारात से लेकर एम्बुलेंस तक बेहाल
Piro, Bhojpur | Apr 30, 2026 गैस की किल्लत के बाद अब भोजपुर जिले के पीरो, चरपोखरी सहित आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल का गंभीर संकट देखने को मिल रहा है। पेट्रोल पंपों पर तेल की भारी कमी के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सुबह से ही पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग जा रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को पर्याप्त तेल नहीं मिल पा रहा है।