नवाबगंज: बारिश में बना मुसीबत का रास्ता, हाईवे का जाम नाला बनकर हादसों की वजह, सड़क पर भर रहा पानी
बाराबंकी के मसौली क्षेत्र से गुजरने वाले गोंडा–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल निकासी नाले की बदहाली लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। नाला जाम और क्षतिग्रस्त होने से बारिश का पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे फिसलन बढ़ने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।