बेगूसराय: मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की वर्चुअल समीक्षा बैठक हुई, DM कार्यालय कक्ष से जुड़े
मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर 01:00 बजे विभिन्न विभागों की वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित हुई. इस मौके पर कार्यालय कक्ष से DM तुषार सिंगला समेत संबंधित पदाधिकारी जुड़े रहे. बैठक के दौरान समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग, श्रम संसाधन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग आदि योजनाओं की हुई समीक्षा.