पटियाली: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएचसी पटियाली में पौधारोपण किया गया, 'एक पेड़ मां के नाम' का दिया गया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शुक्रवार को पटियाली सीएचसी परिसर में प्रभारी डॉ. शिवाश्री तिवारी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। चिकित्सकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया।