सहार: सहार-अरवल पुल पर जाम के बीच पुलिस से बहस, नेम प्लेट और बैच नंबर को लेकर उठे सवाल, वायरल वीडियो की जांच शुरू
Sahar, Bhojpur | Jun 12, 2026 सहार-अरवल पुल और उसके आसपास के क्षेत्र में लगे भीषण जाम को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी पर नेम प्लेट, टोपी और बैच नंबर नहीं होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।