छतरपुर के नौगांव तहसील के हरपालपुर से लगे रानीपुरा में करोड़ों की कृषि भूमि की कथित फर्जी रजिस्ट्री मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। खुलासे के बाद 12 लोगों पर FIR दर्ज हुई है,मामला ग्राम रानीपुरा के खसरा नंबर 416 की जमीन से जुड़ा है।उत्तरप्रदेश के महोबा के अजनर थाना क्षेत्र की सरोज राजपूत ने शिकायत की थी कि उनकी जमीन हड़पने के लिए पहले आधार कार्ड में नाम बदलकर सरोजदेवी उर्फ सुनीता किया गया। फिर इसी पहचान पर 2 मार्च और 10 अप्रैल 2026 को नौगांव उप पंजीयक कार्यालय में 3 विक्रय पत्र निष्पादित कराए गए।,शिकायत में सबसे बड़ा सवाल ये है कि वास्तविक भूमि स्वामिनी के पति का नाम बलराम राजपूत है, जबकि आधार में ओमप्रकाश राजपूत दर्ज था। इतनी बड़ी विसंगति के बावजूद रजिस्ट्री कैसे हो गई? ,पुलिस ने सेवा प्रदाता अशोक राजपूत, उनकी पत्नी तारा राजपूत, 2 अन्य खरीदारों, सरपंच, सचिव समेत 12 लोगों पर बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है।,आरोप है कि आधार में नाम परिवर्तन ग्राम पंचायत रानीपुरा के सरपंच और सचिव के प्रमाण-पत्र के आधार पर हुआ। अब जांच होगी कि प्रमाण-पत्र किस आधार पर दिया गया और प्रक्रिया का पालन हुआ या नहीं। सेवा प्रदाता के जरिए हुई रजिस्ट्री में उनकी पत्नी का नाम भी खरीदार के रूप में सामने आया है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
Chhatarpur, Chhatarpur | Aug 3, 2026