डिंडौरी: बिझौरी गांव मे अज्ञात ऑटो ने मोटरसाइकिल मारी टक्कर, मोटरसाइकिल चालक युवक की हुई मौत, कोतवाली पुलिस मामले की कर रही जांच
डिंडौरी जिले के बिझौरी गांव में अज्ञात ऑटो में मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे शव का पीएम करा शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।