फिरोज़ाबाद: एका थाना क्षेत्र के गांव नगला केवल में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 4 लोग हुए घायल
थाना एका क्षेत्र गांव नगला केवल में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद के चलते झगडा शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गयी। लात घूंसे चलने लगे। जिसमें दोनों तरफ से चार लोग लहूलुहान हो गये। एक तरफ से दो में राधेलाल बुजुर्ग, भोले व दूसरे पक्ष से योगेश और उमेश घायल हैं।