फिरोज़ाबाद: भारत पेट्रोलियम कार्ड बनवाने के नाम पर युवक के साथ हुआ साइबर फ्रॉड, ₹58787 खाते से गायब, साइबर थाने ने कहा ऑनलाइन करें
थाना उत्तर क्षेत्र के करन सिंह नगला निवासी सक्षम कौशिक से भारत पेट्रोलियम कार्ड बनवाने के नाम पर साइबर ठगों ने 58,787 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को एक रिश्तेदार के रेफरेंस से व्हाट्सएप कॉल आया, दस्तावेज़ व जानकारी मांगी गई और वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करवाकर ओटीपी हासिल कर लिया गया। इसके बाद खाते से रकम कट गई।