फिरोज़ाबाद: थाना नसीरपुर क्षेत्र के केशरी में फांसी के फंदे पर लटकने से महिला की हुई मौत, सूचना पर पहुंची थाना पुलिस
थाना नसीरपुर क्षेत्र केशरी निवासी 24 वर्षीय सुमन राठौर पत्नी अर्जुन राठौर की शनिवार तड़के फांसी के फंदे पर लटकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। मृतका के चाचा ने बताया कि मायका थाना नगला खंगर क्षेत्र परिहारमउ में है हमारे पास ससुराल से फोन आया फांसी लगा ली है।