फिरोज़ाबाद: थाना नगला खंगर क्षेत्र पिडराव में तेज आंधी से पेड़ गिरने से दबकर अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना नगला खंगर क्षेत्र पिड़राव निवासी 50 वर्षीय कप्तान सिंह पुत्र फतेह सिंह की शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि 12 बजे करीबन तेज आंधी में पेड़ गिरने से उसमें दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया है। घटना को लेकर शव लाने वाली थाना पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी।