बंजरिया: अंचल कार्यालय बंजरिया में शनिवार को डूबने से मृत चार लोगों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि चेक दी गई
अंचल कार्यालय बंजरिया में शनिवार सीओ के द्वारा डूबने से मृत चार लोगों के आश्रितों को ₹4-4 लाख का कुल ₹16 लाख सहायता राशि चेक दिया गया। सीओ रोहन रंजन सिंह ने बताया कि खैराघाट के भुवन मुखिया,सेमरा के कांति देवी,जनेरवा के राकेश सहनी व सेमरहिया के उपेंद्र यादव को चेक दिया गया। मौके पर पंसस लक्ष्मण साह,कॉंग्रेस नेता बिटु यादव,मुखियापति जिकीरुल्लाह सैफी मौजूद थे।