दुधि: गुजरात में सड़क हादसे में बभनी निवासी युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी 24 वर्षीय गोलू की गुजरात में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह तीन माह पहले काम की तलाश में गुजरात गया था। बताया जा रहा है कि गोलू पुत्र कांति प्रसाद रोजी-रोटी कमाने के लिए गुजरात गया था। वहाँ वह बाजार में सामान खरीदने गया था। सड़क पार करते समय वह एक ट्रक की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।