पटेरा: पटेरा ब्लाक के बिलाई में बाढ़ के हालात, भारी जलभराव से जनजीवन प्रभावित; वीडियो वायरल
Patera, Damoh | Sep 12, 2026 बीती रात भारी बारिश से हिंडोरिया थाना क्षेत्र के बिलाई गांव में बाढ़ के हालात बन गए,गांव के आसपास नाले उफान पर होने और पर्याप्त जल निकासी की अभाव में भिलाई गांव में जगह-जगह पानी भर गया,जल भराव से लोग परेशान हुए आम जनजीवन प्रभावित हुआ,सड़क,मुख्य मार्ग से लेकर घरों तक भारी जलभराव से तालाब जैसा नज़ारा बना रहा,स्थानीय लोगों ने समस्या के वीडियो वायरल किए।