गुरुग्राम: गुरुग्राम में 12 नवंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, 6.38 लाख बच्चों को दवा दी जाएगी
एडीसी सोनू भट्ट ने गुरुग्राम में स्वास्थ्य योजनाओं की मासिक समीक्षा की। 12 नवंबर को 6.38 लाख बच्चों और 99,184 महिलाओं को कृमि नियंत्रण की दवा एल्बेंडाजोल दी जाएगी। सरकारी-निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में दवा वितरण के लिए विभागों को बेहतर समन्वय रखने के निर्देश दिए।