सहारनपुर: निगम ने पार्कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया, नगरायुक्त ने कहा- पार्क शहर के फेफड़े हैं
नगरायुक्त के निर्देश पर शहरवासियों को खुले एवं स्वस्थ सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा बुधवार दोपहर 2:00 बजे से सार्वजनिक पार्कों से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु किया गया। अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डो में 07 पार्को को लोगों के कब्जों से मुक्त कराया गया। इन पार्को के गेट पर कुछ लोगों द्वारा निजी ताले डाल दिए गए थे।