मनासा: आबकारी विभाग और मनासा पुलिस ने भाडिया व पिपलियारुडी में कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश दी, महुआ लहान नष्ट किया
आबकारी विभाग और मनासा पुलिस टीम ने सोमवार को मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम भांडिया और पिपलिया रुडी गांव में अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश देकर कच्ची शराब बनाने के लिए रखा 1200 लीटर महुआ लहान और शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया ।साथ ही अज्ञात लोगो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया ।