#श्रीकृष्ण #जन्माष्टमी पर आगर में श्री कृष्ण पर्व मनाया
विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न
संस्कृति विभाग के कलाकारों ने दी प्रस्तुति,
श्रोताओं दर्शकों को किया मंत्र मुग्ध
आगर-मालवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित श्री मुरली मनोहर मंदिर एवं अन्य श्रीकृष्ण मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए, जिनमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से श्री मुरली मनोहर मंदिर, आगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शाम को 7:00 से विशेष भक्ति कार्यक्रम श्री कृष्ण पर्व आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के कलाकारों ने भक्ति गायन के माध्यम से श्रद्धालुओं को देर रात्रि तक बांधे रखा।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाह, तथा सुश्री विजय लक्ष्मी तंवर, श्री अशोक प्रजापत, श्री सत्यनारायण मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की ओर से उज्जैन के कलाकार श्री सुंदरलाल मालवीय एवं साथी कलाकारों के दल द्वारा श्रीकृष्ण भक्ति पर आधारित भजनों की मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति दी, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर श्री कृष्ण भक्तिमय हो गया।
उज्जैन के ही कलाकार सुश्री कशिश सितलानी एवं साथियों द्वारा श्री कृष्ण केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। संगीत और नृत्य के इन दो माध्यमो से श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम और लोकमंगल की भावना को मंच पर साकार किया गया।
उल्लेखनीय की ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी आस्था को कला और संस्कृति से जोड़ते हुए नई पीढ़ी तक उनकी जीवन-दृष्टि और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को पहुंचाना है। ऐसे आयोजन श्रद्धालुओं और कला-प्रेमियों को एक साथ आने का अवसर देते हैं, जहां भक्ति केवल आराधना तक सीमित नहीं रहती, बल्कि गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से जीवंत अनुभूति बन जाती है। कलाकार सुश्री कशिश सितलानी एवं साथियों द्वारा श्री कृष्ण केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। संगीत और नृत्य के इन दो माध्यमों के माध्यम से श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम और लोकमंगल की भावना को मंच पर साकार किया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 4, 2026