पीड़ितों की सेवा करने वाले चिकित्सक धरती के भगवान- उप मुख्यमंत्री
....
समाचार पत्र योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम- श्री राजेंद्र शुक्ल
...
उप मुख्यमंत्री ने 27 चिकित्सको का किया सम्मान
..
मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने नई दुनिया समाचार पत्र समूह द्वारा जय विलास पैलेस शहडोल में आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में सहभागिता निभाई।
उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सको द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, चिकित्सक धरती के भगवान माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सको का व्यवहार और संवेदनशीलता मरीज के आधे दुख दर्द को कम कर देता है, अस्पतालों में मरीज एवं उनके परिजन बड़ी आशा और उम्मीद के साथ आते हैं और उनकी आशा को बनाएं रखना चिकित्सक का परमदायित्व होता है, चिकित्सको का सम्मान उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाता है। साथ ही अन्य चिकित्सको को भी समर्पित भाव से बीमार एवं पीड़ित लोगों की सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अन्य जानकारियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए समाचार पत्र सशक्त माध्यम है।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्षन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे है, गरीब से गरीब व्यक्तियों का बेहतर उपचार हो सकें इसके लिए आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की गई जिसके तहत चिन्हित अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों का 5 लाख रूपये तक निःशुल्क उपचार किया जाता है जिसके कारण स्वास्थ्य के क्षेत्र में नही क्रांति आई है अब प्राईवेट सेक्टर भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत विकसित के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्राईवेट सेक्टर भी आगे आ रहे है।
आपने कहा कि प्रदेष सरकार प्रेवेंषन इज वेटर दैन क्योर के सिंद्वात पर कार्य कर रही है, समय पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने से बीमारियो पर काबू पाया जा सकता है। श्री शुक्ल ने कहा कि शुद्व पेयजल के उपयोग एवं प्राकृतिक खेती से उत्पादित अनाज एवं सब्जी का उपयोग तथा योग एवं प्राणायाम से बीमारियो पर नियंत्रण किया जा सकता है। आपने कहा कि रीवा में प्राकृतिक खेती प्रकल्प शुरू किया गया है जिसके माध्यम से किसानो को रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं सराहनीय कार्य करने वाले 24 चिकित्सको को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले चिकत्सिको में डाॅ. एमके मित्तल, डाॅ. ए.के. श्रीवास्तव, डाॅ. एसी त्रिपाठी, डाॅ. विजय दुबे, डाॅ. आदित्य द्विवेदी, डाॅ. अनमोल प्रभाकर पाण्डेय, डाॅ. कपिल गुप्ता, डाॅ. केएल दीवान, डाॅ. बृजेष पाण्डेय, डाॅ. जय नारायण पाण्डेय, डाॅ. नम्रता पटेल, डाॅ. डीके द्विवेदी, डाॅ धर्मेंद्र प्रजापति, डाॅ. हरीष गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेष मिश्रा, डाॅ. रूपेष कुषवाहा डाॅ. ओम चैबे, डाॅ. राजेंद्र कुमार गांधी, डाॅ. रोहित दुबे, डाॅ. षिवेंद्र सिंह तिवारी, डाॅ. स्मिता द्विवेदी, डाॅ. सोनम दुबे, डाॅ.सुरेंद्र सिहं, डाॅ. उपमा अनुरागी, डाॅ. विजय श्रीवास्तव एवं डाॅ. विवेक शर्मा शामिल है।
कार्यक्रम में नई दुनिया समूह के मीडिया मार्केटिंग प्रबंधक कौषल यादव ने स्वागत भाषण दिया। यूनिट प्रमुख श्री राजीव शर्मा द्वारा अतिथियो का सम्मान किया गया। नई दुनिया शहडोल के ब्यूरो चीफ श्री विनोद शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक श्री शरद कोल, श्रीमती मनीषा सिंह, श्री जय सिंह मरावी, अध्यक्ष नगर पालिका श्री घनश्याम जायसवाल, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा, चिकित्सक सहित नई दुनिया समाचार पत्र समूह से उमरिया के प्रतिनिधि श्री संजय शर्मा, अनूपपुर के प्रतिनिधि श्री गणेष रजक, रवींद्र वैद्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#शहडोल #shahdol
1 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026