पुलिस अधीक्षक, किशनगंज महोदय के द्वारा पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, किशनगंज में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जन सुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत पर संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ विचार करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण, त्वरित एवं विधिसम्मत निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान का आश्वासन प्रदान किया गया।
किशनगंज पुलिस नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण, पारदर्शी कार्यप्रणाली, जनसहभागिता एवं जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेवा, सुरक्षा एवं न्याय के प्रति सतत प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।
Dighalbank, Kishanganj | Aug 6, 2026