पसगवां कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की। ईद की नमाज़ को अदा करने के लिए भारी संख्या में लोग मस्जिद पहुंचे। इस दौरान बरबर, चंडीला व चक पिहाना समेत विभिन्न मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।