सिरसागंज: नगर में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, 'गुरु वंदन' कार्यक्रम में शिक्षकों को किया गया नमन
सिरसागंज स्थित क्षेत्रीय इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार को सिया कुमारी भँवरपाल सिंह संस्कार निधि जन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में द्वितीय “मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह” एवं “गुरु वंदन” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 9 हिंदी माध्यमिक विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।