चकरनगर: चकरनगर पट्टी में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचेंगे, अहेरिया गाँव में महायज्ञ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
क्षेत्र के ग्राम अहेरिया में सात दिवसीय महायज्ञ के पांचवें दिन यानि बुधवार शाम करीब 6 बजे तक भारी तादात में भक्तजन कथा के साथ रामलीला का आनन्द उठाते देखे गए। श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर बलराम दास जी महाराज की अनुकंपा से राधा कृष्ण आश्रम अहेरिया में कृष्ण नाम की बरसात की जा रही है पूरा इलाका इस समय भक्त मय हो गया।सैकड़ो बाबाओं के झुंड पहले दिन से डेरा जमाए है।