गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टर और मेल नर्स के बीच विवाद खत्म, 3 घंटे की वार्ता के बाद हुआ समझौता
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को इंटर्न डॉक्टर व मेल नर्सों के बीच हुआ विवाद शनिवार की शाम को समाप्त हो गया। मेडिकल कालेज प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में लगभग 3 घंटे तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्ष मान गए।डॉक्टरों ने माफी मांग ली और दोनों पक्षों ने साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई।