मोतिहारी: शहर के गांधी मैदान जेल गेट के समीप से 3 व अलग-अलग जगहों से 2 गिरफ्तार,6 ऑटोमेटिक देशी पिस्टल 76 कारतूस व अन्य समान बरामद
मोतिहारी शहर के गांधी मैदान जेल गेट के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के यामाहा मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को एक चाकू व दो लोडेड ऑटोमेटिक देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया. जिन्होंने अवैध हथियार की तस्करी की बात स्वीकार की उनके निशानदेही पर कोन्हुआ,रामपुरवा,कररिया जागिर और चकिया के शास्त्री नगर गांव में छापेमारी कर हथियार के साथ पकड़ा.