पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज डीएसपी रंजन कुमार का प्रमोशन हो गया है। प्रमोशन के बाद उन्हें वरीय पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया, सरकार के उप सचिव के द्वारा पत्र जारी किया गया है,जिसके बाद जिले के अलग-अलग थानो से उन्हें बधाई मिली है। डीएसपी ने बताया कि बेहतर कार्य के बदौलत उन्हें प्रमोशन मिला है।