मोतिहारी: पिपरा गांव में ई-रिक्शा की ठोकर से 5 वर्षीय बालक की हुई मौत, चालक गिरफ्तार
गोविंदगंज थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में कल देर शाम अनियंत्रित ई रिक्शा की ठोकर से पिपरा निवासी अजय राम के 5 वर्षीय पुत्र अंखुश कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गई। घटना में थाना अध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने बताया कि सरेया गांव के चालक सिकंदर प्रसाद को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा गया। वही शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।