मोतिहारी: अरेराज में सोमेश्वर नाथ महोत्सव की तैयारी को लेकर एसडीएम ने की बैठक
अरेराज अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीएम अरुण कुमार ने अनंत चतुर्दशी मेला के अवसर पर सोमेश्वर नाथ महोत्सव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की,उक्त महोत्सव का आयोजन अनंत चतुर्दशी मेला में आए श्रद्धालुओं के लिए महादेव की नगरी में की जाएगी। जिसके आयोजन को लेकर एसडीएम ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर समीक्षा किया।