ब्यौहारी: छूला कछार गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक हुआ गंभीर घायल, मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस
पपौंध थाना के छूला कछार गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल डायल हंड्रेड पुलिस मौके पर, बुधवार की शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी घटना में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हुआ है,घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस की डायल हंड्रेड को दी है मौके पर पुलिस पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।