जांजगीर: जिले में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन ने किया बड़ा एक्शन, 4 ट्रैक्टर और 10 हाईवा किए जब्त
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए 4 ट्रैक्टर और 10 हाईवा वाहनों को जब्त किया। नवागढ़ और शिवरीनारायण क्षेत्र में ट्रैक्टर पकड़े गए, जबकि चांपा, पीथमपुर और जांजगीर मार्ग पर हाईवा जब्त किए गए।