रेवाड़ी में जन समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवार पहचान पत्र (PPP) के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला द्वारा एक विशेष जन–सुनवाई सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने 150 से अधिक नागरिकों की समस्याएँ सुनीं। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।