भानपुरा: ओसारा से दुधाखेड़ी माताजी तक निकली भव्य चुनरी यात्रा
भानपुरा तहसील क्षेत्र के ग्राम ओसारा से दुधाखेड़ी माताजी मंदिर तक भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामवासियों ने बड़े उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया। माता के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। चुनरी यात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं भानपुरा नगर में भी अनेक जगह स्वागत किया गया