सिद्धमुख: शिक्षकों का 13 जुलाई को एसडीएम कोर्ट राजगढ़ पर स्थानांतरण नीति सहित विभिन्न मांगों के लिए प्रदर्शन
Sidhmukh, Churu | Jul 12, 2026 राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा कार्यकर्ता 13 जुलाई सोमवार को उपखंड मुख्यालय राजगढ़ पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगे। संघ के जिला मंत्री वेदपाल मलिक तथा महेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने सत्र प्रारंभ होते ही बड़े पैमाने पर शिक्षकों के स्थानांतरण कर शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित किया है। संगठन का कहना है कि तबादलों में मानवीव स्वेदनाओ की अनदेखी की गई है।