अलवर: अलवर में असम की महिला से जबरन घरेलू काम और तस्करी का मामला हुआ उजागर
Alwar, Alwar | May 26, 2026 दिल्ली में बाइक पार्ट्स कंपनी में काम का झांसा देकर असम की एक महिला और उसके पति को बुलाया गया। इसके बाद दोनों को बेचकर अलग कर दिया गया। महिला को अलवर लाकर एक घर में जबरन घरेलू काम करवाया गया। विरोध करने पर धमकाया गया। मौका पाकर महिला ट्रैफिक थाने पहुंची और आपबीती बताई।