मंडला: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत बड़ी खैरी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
Mandla, Mandla | Jul 27, 2026 सोमवार 5 बजे तक मेरा युवा भारत मंडला द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़ी खैरी में किया गया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं युवा समूहों के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।