पीसांगन: नोगोलाव गांव में चोरी के आरोपी को पकड़ा गया, 15 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद, शातिर नकबजन गिरफ्तार
शुक्रवार को शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर जिले की पीसांगन थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।