बास्तानार: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बास्तानार ब्लॉक के टूटे पुल को लेकर सरकार पर साधा निशाना
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बस्तर के बास्तानार ब्लॉक का यह पुल पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण टूट गया था, जिसे अब तक नहीं बनाया गया है। इस पुल की दुर्दशा के कारण अगली बारिश में लगभग एक दर्जन पंचायतें मुख्य मार्ग से कट जाएंगी।सिर्फ बास्तानार ब्लॉक में लगभग 45 से अधिक, और बस्तर जिले में लगभग 100 से अधिक पुल-पुलिए पूरी तरह ढह चुके हैं।